सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से ऑनलाइन शुरू हो गई है। परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंड के मुताबिक सिविल सर्विस (प्रीलिमिनरी) और इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) दोनों के आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू होकर 6 मार्च 2018 तक चलेगी। प्रीलिमिनरी परीक्षा का आयोजन 3 जून 2018 को होगा।
सिविल सर्विसेज की परीक्षा कोई भी डिग्री छात्र दे सकता है। सामान्य श्रेणी के आवेदक की अधिकतम उम्र 1 अगस्त 2018 को 32 साल और न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। सिविल सर्विसेज की परीक्षा दो चरणों में होती है। 2017 में करीब 10 लाख कैंडिडेट्स ने सिविल सर्विसेज एग्जाम दिया था।
Be the first to comment